पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नैनी मंडल के मंदिरों में किया पूजन अर्चन  महंत, पुजारी एवं संतजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नैनी मंडल के मंदिरों में किया पूजन अर्चन  महंत, पुजारी एवं संतजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज

गुरू पूर्णिमा एवं वेदव्यास जयंती के अवसर पर प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी मंडल में स्थित प्राचीन मंदिरों में जाकर पूजन अर्चन करते हुए संतजनों का सम्मान किया। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने गंगोत्रीनगर नैनी स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, चकरघुनाथ स्थित रामजानकी मंदिर, पीडीए कॉलोनी नैनी स्थित मनकामेश्वर मंदिर, चकभटाई नैनी स्थित शनि देव मंदिर एवं खरकौनी नैनी स्थित हनुमान मंदिर में जाकर विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। वहीं मंदिर के महंत, पुजारी एवं संतजनों का सम्मान एवं पूजन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें