प्रतापगढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, जेल में बंद प्रेमी को रिहा करने की मांग।

प्रतापगढ़ में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, जेल में बंद प्रेमी को रिहा करने की मांग।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ शहर के बलिपुर स्थित चारु नर्सिंग होम के बगल लगे मोबाइल टावर पर बुधवार को एक युवती चढ़ गई। युवती का कहना था कि उसके प्रेमी अशोक गौतम को जेल से रिहा किया जाए, तभी वह नीचे उतरेगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती महेशगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, युवती ने पहले अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद अप्रैल माह में आरोपी अशोक गौतम जेल भेजा गया था। अब वही युवती प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर भंगवा चौकी इंचार्ज समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने में जुट गई। काफी देर तक चले प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोगों का कहना है कि इस तरह टावर पर चढ़कर दबाव बनाना खतरनाक होने के साथ-साथ कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनता जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें