एक ही दिन में भरभराकर गिरे गोल्ड-सिल्वर के दाम, चांदी 66 हजार और सोना 11 हजार रुपये टूटा

एक ही दिन में भरभराकर गिरे गोल्ड-सिल्वर के दाम, चांदी 66 हजार और सोना 11 हजार रुपये टूटा

 

सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतें शुक्रवार को अचानक जमीन पर आ गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। चांदी की कीमतों में तो इतिहास की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई।एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव करीब 66 हजार रुपये टूट गया। एक समय चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार जाती दिख रही चांदी अचानक फिसलकर 3.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। यह गिरावट अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है।वहीं, सोने की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना करीब 7 फीसदी टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। एक ही दिन में सोने के भाव में लगभग 11 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, मुनाफावसूली और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की बदली रणनीति के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा। साथ ही, हाल के दिनों में तेज़ी से बढ़ी कीमतों के बाद निवेशकों द्वारा भारी बिकवाली भी इस गिरावट की बड़ी वजह मानी जा रही है।अचानक आई इस गिरावट से जहां निवेशक सतर्क हो गए हैं, वहीं सर्राफा बाजार में भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी ने जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की शिकायतें, किया निस्तारण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें