सौख के अड्डापाली में हनुमान जन्म महोत्सव पर भव्य सत्संग एवं संगीतमय कार्यक्रम आयोजित

सौख के अड्डापाली में हनुमान जन्म महोत्सव पर भव्य सत्संग एवं संगीतमय कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता जय भगवान बघेल मथुरा उत्तर प्रदेश

गोवर्धन। आज गुरुवार को हनुमान जन्म महोत्सव के अवसर पर सौख के गांव अड्डापाली में भगवान दत्ता trey धाम (केले प्लांट )पर भव्य सत्संग और संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में आसपास के गांवों के भक्त और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अमरदास बाबरा जी ने भजन गायन कर उपस्थित जनमानस का मन मोहा। उनकी मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी ने एक साथ हनुमान जी के गुणों और प्रसाद का अनुभव किया। इस अवसर पर भगवान दत्तात्रेय धाम की अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट पूनम सिंह तथा उनके सहयोगी प्रवीण हुड्डा, डालेश त्यागी, डॉ. शोभा चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनके साथ ही गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने भी अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर भक्तों के उत्साह को बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने हनुमान जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विचार किया। समारोह में धार्मिक गीत और भजन की मधुर ध्वनि ने सभी को आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सत्संग और भजन आयोजन से गांव और आसपास के क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। सभी उपस्थितजनों ने मिलकर हनुमान जन्म महोत्सव को उल्लासपूर्ण और भक्ति-परिपूर्ण तरीके से मनाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें