राज्यसभा के उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत
भुपियामऊ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच पहनाई बड़ी माला, महंगाई और अन्याय के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा
प्रतापगढ़। राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस सांसद श्री प्रमोद तिवारी के एकदिवसीय नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत देव शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भुपियामऊ चौराहे पर जुटे। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए श्री तिवारी को बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रमोद तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में नाइंसाफी, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ यदि पूरे हिंदुस्तान में कोई सबसे मजबूत आवाज है तो वह राहुल गांधी की आवाज है।
श्री तिवारी ने जंतर-मंतर पर पैलेट गन से घायल बताए गए साहिल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी उसके समर्थन में सांसद मार्च थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैलेट गन चलाने वाले दोषियों एवं आदेश देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना देश के युवाओं के साथ न्यायोचित होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को हर सवाल का जवाब देना होगा और कील लगी लाठी, एके-47, पैलेट गन तथा आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल से जुड़े सवालों का जवाब भी देना पड़ेगा।
भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा में एक से बढ़कर एक अच्छे लोग हैं और हर भाजपाई चंदा चोर नहीं है, लेकिन यह कहना पड़ेगा कि हर चंदा चोर भाजपा में है।
महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आज महंगाई चरम पर है। चीनी, दाल सहित खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों को पहले पर्याप्त बिजली नहीं मिली और अब उर्वरक के लिए मारामारी की स्थिति है, जिसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्याम किशोर शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, इरफान अली, विजय शंकर त्रिपाठी, राम शिरोमणि वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, प्रमोद कुमार तिवारी, मौलाना वाहिद, सरोज कश्यप, इंद्रानंद तिवारी, काशी नारायण मिश्र, विमल सिंह, अशोक सिंह, सुरेश कुमार सरोज, डॉ. दीपक शुक्ल, चंदन पांडेय, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, भवानी शंकर दुबे, दुर्गेश तिवारी, रविंद्र मिश्र, राधेश्याम दुबे, महेंद्र मिश्र, प्रदीप द्विवेदी, सुरेश मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ल, पृथ्वीराज गौतम, आनंद प्रकाश, बटुक शंकर, ओपी पांडेय, कृष्ण मणि, सलमान खान, मोहम्मद दिलशाद, सुनील शुक्ल, यश द्विवेदी, फतेह बहादुर सिंह, सौरभ कश्यप, प्रमोद मिश्र, रियाज सिटी, सहजाद सलमानी, ऋषिकेश मिश्र सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वेदांत तिवारी
कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़












