हनुमान जयंती शोभा यात्रा शहर की आस्था और एकता का प्रतीक: उपायुक्त डॉ वीरेन्द्र कुमार दहिया।

हनुमान जयंती शोभा यात्रा शहर की आस्था और एकता का प्रतीक: उपायुक्त डॉ वीरेन्द्र कुमार दहिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

यात्रा को शांतिपूर्ण व भव्य बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं नागरिक हनुमान जयंती शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां जोरों पर 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे निकलेगी 7 किलोमीटर लंबी भव्य यात्रा, अलग अलग स्थानों पर होगा समापन उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया खुद करेंगे अगुवाई, शहरवासियों से सहयोग की अपील महिलाएं कलश यात्रा के साथ बढ़ाएंगी शोभा, सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

पानीपत, 24 मार्च। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा 2 अप्रैल को दोपहर बाद निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मंगलवार को शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जिला सचिवालय सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपीं। इस यात्रा में प्रशासन सहयोगी रहेगा। बैठक में उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि इस विशाल शोभा यात्रा को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए मनदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि डीएमसी अरुण भार्गव सहयोगी अधिकारी के रूप में उनके साथ कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा, हनुमान जयंती की यह शोभा यात्रा हमारे शहर की आस्था और एकता का प्रतीक है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। मैं स्वयं इस यात्रा में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायजा लूंगा। मेरी शहरवासियों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, नियमों का पालन करें और इस आयोजन को शांतिपूर्ण व भव्य बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि यह यात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होगी व वहां से अलग-अलग स्थान से होती हुई अलग-अलग स्थान पर जाएगी जहां दो स्थानों पर इस यात्रा का समापन होगा। उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लिया गया है और हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहरवासियों के सहयोग से यह शोभा यात्रा निश्चित रूप से एक यादगार आयोजन बनेगी। प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से इस वर्ष की हनुमान जयंती शोभा यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। उपायुक्त डॉ. दहिया ने जानकारी दी कि यह शोभा यात्रा शहर के देवी मंदिर से प्रारंभ होकर लगभग शहर में 7 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे मार्ग पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, पेयजल की समुचित व्यवस्था हो और बाजारों में नीचे लटक रहे बिजली के तारों को तुरंत हटाया जाए। साथ ही जिन दुकानों पर त्रिपाल लगे हुए हैं, उन्हें भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने कहा कि सामान्य अस्पताल की एम्बुलेंस पूरी यात्रा के दौरान साथ चलेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन द्वारा पुलिस बल की भी पर्याप्त तैनाती की जाएगी, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी। बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगी, जिससे आयोजन की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा और भी बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, महेश, चांद भाटिया, हिमांशु, रमेश माटा, कृष्ण रेवड़ी, वेद परासर, एडवोकेट संदीप जिंदल, यस सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। समाज सेवी कृष्ण रेवड़ी, रमेश माटा और वेद परासर ने बताया कि यह यात्रा सलागंज से अलग अलग स्थानों से जाकर अलग अलग स्थानों पर समपन्न होगी।

बॉक्स
दोनों यात्राओं का रूट

यात्रा का पहला रूट
यह यात्रा श्री देवी मन्दिर से सलारगंज गेट, श्री गुरुद्वारा रामगढिय़ा साहब, श्री हिन्दु सत्संग मन्दिर, रोशन महल, सर्राफा बाजार, हलवाई हट्टा, मेन बाजार, खैल बाजार, वीर भवन चुंगी, श्री बाल्मिकि मन्दिर 11 वार्ड, 11 वार्ड चुंगी, कुटनी रोड से होती हुई अवध धाम हनुमान मन्दिर कुटानी रोड जाकर यात्रा समापन होगी।

बॉक्स
दूसरा रूट
यह शोभायात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर दो भाईयों की दुकान, चौड़ा बाजार, श्री गुरुद्वारा रामगडिय़ा साहब, इसार चौक, पचरंगा बाजार, श्री स्वयंभू प्रकटेश्वर हनुमान मन्दिर, अमर भवन चौक, सेठी चौंक, 9 वार्ड चौक,भीम गोडा मन्दिर, सनौली रोड से होती हुई श्री सिद्धि बाबा काशी गिरि मन्दिर जाकर समापन होगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया