दुहाई गांव कट, जो पूर्व में कमिश्नरेट के प्रमुख जाम बिंदुओं (Congestion Points) में से एक के रूप में चिन्हित था, पर विस्तृत अध्ययन एवं विश्लेषण के उपरांत प्रभावी सुधारात्मक कार्यवाही की गई है।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा गाजियाबाद को “कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट” के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा योजनाबद्ध एवं सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दुहाई गांव कट, जो पूर्व में कमिश्नरेट के प्रमुख जाम बिंदुओं (Congestion Points) में से एक के रूप में चिन्हित था, पर विस्तृत अध्ययन एवं विश्लेषण के उपरांत प्रभावी सुधारात्मक कार्यवाही की गई है। दुहाई गांव कट पर पूर्व में अनियंत्रित एवं अव्यवस्थित रूप से वाहनों का आवागमन होता था। विशेष रूप से पीक आवर्स (प्रातः एवं सायं) के दौरान -विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव एक ही बिंदु पर एकत्र हो जाता था,
कट का उपयोग बिना किसी नियंत्रण के किया जा रहा था, भारी वाहनों, स्थानीय यातायात एवं सर्विस रोड से आने-जाने वाले वाहनों के मिश्रण से स्थिति और जटिल हो जाती थी, परिणाम स्वरूप बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी,साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी अत्यधिक बनी रहती थी।किए गए विश्लेषण एवं योजनाः उक्त समस्या के समाधान हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात तृतीय एवं यातायात निरीक्षक अष्टम द्वारा स्थल निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया-ट्रैफिक फ्लो (Traffic Flow) का समयानुसार अध्ययन,वाहनों की संख्या एवं उनकी दिशा का विश्लेषण,दुर्घटना संभावित बिंदुओं (Accident-Prone Spots) की पहचान, वैकल्पिक मार्गों एवं यू-टर्न की उपलब्धता का परीक्षण।उपरोक्त अध्ययन के आधार पर एक व्यावहारिक एवं दीर्घकालिक योजना तैयार की गई।
कार्यान्वयन (Implementation):
दुहाई गांव कट को पूर्णतः बंद कर दिया गया,कट के दोनों ओर (आगे एवं पीछे) स्थित निर्धारित एवं सुरक्षित यू-टर्न को सक्रिय किया गया, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं संकेतक (Signages) लगाए गए, यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कर प्रारंभिक दिनों में व्यवस्था को सुचारु कराया गया, यातायात पुलिस X हैडल @Gzbtrafficpolयातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904,आमजन को नई व्यवस्था के संबंध में जागरूक किया गया।
परिणाम (Impact & Outcome):
नई व्यवस्था लागू होने के पश्चात निम्न सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए- यातायात का प्रवाह अब अधिक व्यवस्थित एवं निर्बाध हो गया है,पीक आवर्स के दौरान भी जाम की समस्या समाप्त हो गई है, वाहन चालकों को अनावश्यक रुकावटों का सामना नहीं करना पड़ रहा है,दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आई है,
वर्तमान समय में इस क्षेत्र से संबंधित किसी भी प्रकार के जाम या दुर्घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।जनसहयोग एवं अपीलः यातायात पुलिस, गाजियाबाद आमजन से अपील करती है कि-
निर्धारित यू-टर्न का ही उपयोग करें,
अवैध कट/डिवाइडर क्रॉसिंग से बचें,
यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करें,यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।सुझाव हेतु संपर्क: यदि किसी नागरिक को ऐसा कोई स्थान ज्ञात हो जहाँ-यातायात बाधित होता हो, आंशिक सुधार कर व्यवस्था बेहतर की जा सकती हो,तो अपने सुझाव निम्न माध्यमों से प्रेषित कर सकते हैं-
ईमेल: adcp-traffic.gz@up.gov.in
मोबाइल: 9643322904 (यातायात नियंत्रण कक्ष)
कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के अन्य चिन्हित स्थलों पर सुधारात्मक कार्यवाही जारी रहेगी, जिससे कमिश्नरेट को पूर्णतः कंजेशन मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
पुलिस उपायुक्त-यातायात, कमिश्नरेट-गाजियाबाद।यातायात पुलिस X हैंडल @Gzb traffi cpolयातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904












