इंदौर स्थित खजाना गणेश मंदिर के पुजारी पर पत्नी के गंभीर आरोप। एक करोड रुपए की मांग, फॉर्च्यूनर कार की डिमांड। शादी के 4 महीने बाद ही घर से निकला।

इंदौर स्थित खजाना गणेश मंदिर के पुजारी पर पत्नी के गंभीर आरोप। एक करोड रुपए की मांग, फॉर्च्यूनर कार की डिमांड। शादी के 4 महीने बाद ही घर से निकला। 

संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर के खजाना गणेश मंदिर से जुड़े पंडित परिवार की बहू श्रीमती इंदिरा भट्ट का दहेज उत्पीडन मामला सामने आया है। उन्होंने अपने पति पुजारी पुनीत भट्ट और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीरआरोप लगाते हुए उन्होंने इंदौर पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। इसमें दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक तनाव और घर से निकालने की बात कही गई है। इंदिरा भट्ट के अनुसार उनकी शादी 17 मई 2025 को हिंदू धर्म रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी है। पति ने संतान की इच्छा के चलते विवाह किया था। इंदिरा भट्ट ने बताया शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। शादी के 2 माह बाद ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया था। पति समेत सास, नंद, नंदोई और देवर सहित मुझसे एक करोड रुपए और फॉर्च्यूनर कार, लाने के लिए दबाव बनाया गया। मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना दी गई, मुझे अपमानित किया गया। पुलिस दिए हुए आवेदन पर जांच कर रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal