माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक,विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को दी जाए प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक,विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को दी जाए प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

प्रदेश सरकार जनकल्याण, सुशासन और विकास के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री,जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास एवं जनहित के मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मा०मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण, सुशासन और विकास के प्रति प्रतिबद्ध है तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में जनपद के विकास, सुरक्षा व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें