सैकड़ों लोगों को मिला मुफ्त चश्मा व मुफ्त दवा का लाभ,तो सैकड़ों लोग ऑपरेशन के लिए हुए चयनित

प्रधान प्रतिनिधि धनवासा/तिवारीमहमदपुर हर्षवर्धन सिंह की बेजोड़ पहल : निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर एवं मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन,

सैकड़ों लोगों को मिला मुफ्त चश्मा व मुफ्त दवा का लाभ,तो सैकड़ों लोग ऑपरेशन के लिए हुए चयनित..!

दैनिक चक्र / ब्यूरो प्रतापगढ़ / अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा:प्रतापगढ़।विकास क्षेत्र बिहार के तिवारी महमदपुर व धनवासा प्रधान प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह ने अपने गाँव में एक अनूठी और जनहित के पहल की शुरुआत की है। उनकी अगुवाई में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए आरंभ चैरिटेबल ट्रस्ट प्रयागराज द्वारा एक निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच के साथ-साथ डॉ सौरभ मिश्र व उनकी टीम द्वारा परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पंजीकरण कराया। पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से मरीजों का नाम, आयु, लिंग, पता विवरण दर्ज किया गया। अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने आधुनिक उपकरणों से आंखों की जांच की और जरूरतमंद मरीजों को उचित सलाह दी।साथ ही जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता दिखी,ऐसे करीब 300 लोग जिसमें ग्रामसभा धनवासा व तिवारी महमदपुर गांव के लोग शामिल रहे,प्रदान किया गया।शिविर के माध्यम से निःशुल्क चश्मा पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई।नेत्र शिविर के आयोजक हर्षवर्धन सिंह के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना और समय रहते इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में मोतियाबिंद,नजर की कमजोरी सहित अन्य नेत्र रोगों की प्रारंभिक जांच की गई। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।दोनों ग्रामसभाओं को मिलाकर खबर लिखे जाने तक 600 के करीब नेत्र रोगियों का का रजिस्ट्रेशन कराकर उनका इलाज करवाया गया और मोतियाबिंद के 100 से अधिक रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम के लिए अपने प्रधान प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें चकेरी मेला महोत्सव का शुभारंभ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें