विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल द्वारा मसूरी एवं डासना क्षेत्र में लगभग 44 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल द्वारा मसूरी एवं डासना क्षेत्र में लगभग 44 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक-11-फरवरी-2026‘‘मसूरी एवं डासना क्षेत्र में लगभग 44 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर‘‘ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 11.02.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में श्री युसूफ द्वारा खसरा संख्या-568, मसूरी डासना मुख्य हापुड रोड़ से सटे उत्तर की तरफ फारेस्ट पार्क टाउनशिप गाजियाबाद पर लगभग 20 बीघा में, श्री ललित चौधरी व श्री रविन्द्र चौधरी, कल्लू गढ़ी रोड़ के मध्य गाजियाबाद लगभग 03 बीघा में, श्री सुभान पुत्र हाजी उसमान, श्री फजरूदीन श्री रहमान, श्री फरमान व अन्य मसूरी समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के सामने, मसूरी रेलवे फाटक रोड़, स्टेशन से पीछे की तरफ गाजियाबाद पर लगभग 08 बीघे में, श्री फरमान, श्री सुभान पुत्रगण श्री उसमान, गेल इण्डिया के सामने पश्चिम तरफ लगभग 300 मी0 पर मसूरी झील रोड मसूरी गाजियाबाद पर लगभग 4 बीघा पर और श्री हरीश कुमार शर्मा द्वारा खसरा सं0-582/5, ग्राम-मसूरी गाजियाबाद में लगभग 6.5 बीघा में एवं श्री सुभान द्वारा खसरा सं0-582 मसूरी गाजियाबाद के लगभग 3 बीघे में किये गये अनाधिकृत निर्माण/विकास कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें