बड़ा हादसा टला, वाहन बचाने के प्रयास में ट्रक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा – चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

बड़ा हादसा टला, वाहन बचाने के प्रयास में ट्रक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा – चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

संवाददाता – योगेंद्र सिंह

जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला किसी गांव के समीप रविवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भानगढ़ (राजस्थान) से लोड होकर आ रहा एक ट्रक डंपर मलावन स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़ा एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया।

टक्कर से बचने के लिए चालक ने तेजी से ट्रक को मोड़ दिया, जिससे ट्रक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के दौरान चालक और परिचालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली।

ग्रामीणों के अनुसार, अगर ट्रक सीधे बाइक और ट्रैक्टर से टकराता तो एक भीषण हादसा हो सकता था, जिसमें कई लोगों की जान जा सकती थी। ट्रक चालक की सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल, पुलिस ने वाहन को खाई से निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव के लोग चालक की बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर कई निर्दोष लोगों की जान बचाई।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिसकर्मियों का तबादला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें