नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ अभद्रता, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ अभद्रता, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

 मंडल ब्यूरो – अमित चौहान

कानपुर. अंबेडकर नगर से कानपुर आकर नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित के के गर्ल्स हॉस्टल, छपेड़ा पुलिया, काकादेव का है, जहाँ छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप हॉस्टल मैनेजर कफिल अंसारी और महफूज़ खान पर लगाया गया है।

छात्रा के अनुसार, जब वह हॉस्टल में स्नान कर रही थी, उसी दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर उससे हजारों रुपये वसूले। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसकी शादी की बातचीत जिस युवक से चल रही थी, उसे भी आरोपियों द्वारा भ्रामक जानकारी देकर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दी गई।

जब छात्रा ने मामले की शिकायत रावतपुर थाने में की, तो थाना प्रभारी ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा, पीड़िता के ही रिश्तेदार को बिना किसी स्पष्ट कारण के थाने में बंद कर दिया गया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने आरोपियों की करतूत उजागर की, उन्हीं के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। इससे छात्रा को न्याय मिलने की उम्मीद टूटती नजर आ रही है।

हालांकि, मामला अब कल्याणपुर एसीपी तक पहुंच गया है। एसीपी ने मामले की उचित जांच के आदेश दिए हैं और दोष सिद्ध होने पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें अवैध हथियार के साथ महिला की फोटो वायरल, पुराने गंभीर मुकदमों से है नाता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें