अवैध हथियार के साथ महिला की फोटो वायरल, दलित उत्पीड़न समेत कई मामलों में पहले से नामजद
संवादाता काव्यांश रावत. एटा थाना कोतवाली नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर ने सनसनी फैला दी है। वायरल फोटो में महिला हाथ में अवैध पिस्टल थामे नजर आ रही है। जांच में सामने आया है कि महिला के खिलाफ पहले से दलित उत्पीड़न का गंभीर मामला दर्ज है, जिसकी एफआईआर संख्या 0232/2025 है।
महिला वर्मा नगर की निवासी बताई जा रही है और सूत्रों के अनुसार उसे अवैध हथियारों का शौक है। पुलिस को आशंका है कि महिला के घर से और भी हथियार बरामद हो सकते हैं। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उसके घर पर छापेमारी की संभावना जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का अतीत भी संदिग्ध रहा है और अवैध गतिविधियों में उसकी संलिप्तता की बातें पहले भी सामने आती रही हैं। मामला कोतवाली नगर थाने में दर्ज है।
ये पढ़ें Pratapgarh: शिव भक्ति में डूबी रामगंज की धरती, परिवहन मंत्री ने किया मंदिर अनावरण












