क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण सभी दल का पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक श्रीमान सचिन्द्र पटेल आईपीएस द्वारा,44वी वाहिनी पीएसी मेरठ द्वारा
संवाददाता पवन सूर्यवंशी मेरठ महोदय आज दिनांक 06.01.2026 दिन मंगलवार को 44 वाहिनी पीएसी मेरठ में (पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक महोदय श्री सचिन्द्र पटेल IPS की उपस्थिति में क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी दलों के आदान-प्रदान रजिस्टर, अस्त्र-शस्त्र एवं गार्ड ड्यूटी संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई।
सेनानायक महोदय द्वारा गार्ड “होशियार” कराए गई, तथा सभी जवानों के टर्न आउट, अनुशासन, ड्रेस की स्वच्छता एवं गार्ड रूम की व्यवस्था का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक महोदय ने जवानों को क्वार्टर गार्ड की महत्ता, अनुशासन बनाए रखने तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर एवं हथियारों का रख-रखाव सही तरीके से किया जाए एवं समय-समय पर जांच सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर शिविरपाल महोदय श्री लक्ष्मी कांत एवं ड्यूटी दल प्रभारी श्री कपिल कुमार एवं सूबेदार सैन्य सहायक श्री अजय कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।अतः रिपोर्ट सेव में प्रेषित है।44वी वाहिनी पीएसी मेरठ
ये भी पढ़ें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ली मंगलवार परेड की सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण












