कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर थाना रानीगंज में तैनात उ0नि0 अनिल कुमार सिंह निलंबित।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए उ0नि0 ना0पु0 अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।उल्लेखनीय है कि क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा प्रेषित जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित उपनिरीक्षक द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के तथ्य प्रकाश में आए। उक्त आचरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर उ0नि0 ना0पु0 अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जाँच आसन्न कर दी गई है। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। ।












