30 लाख के जेवरात और नगदी से भरा बैग लौटाकर पत्रकार आनंद साहु ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
सुबह साढ़े चार बजे मिला सोना-चांदी व नगदी से भरा बैग, तत्काल सिटी कोतवाली में कराया जमा
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा।आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी लालच में आ जाते हैं, वहीं आनंद साहु ने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक मूल्यों का परिचय देते हुए मानवता की एक अनोखी मिसाल पेश की है। सिटी प्रेस क्लब बेमेतरा के वरिष्ठ सदस्य आनंद साहु को आज प्रातः लगभग साढ़े चार बजे एक लावारिस बैग मिला। बैग की जांच करने पर उसमें करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण एवं लगभग 33 हजार रुपये नगद पाए गए। इतनी बड़ी रकम और कीमती सामान मिलने के बावजूद आनंद साहु ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बिना किसी देर किए उक्त बैग को तत्काल सिटी कोतवाली थाना बेमेतरा में सुरक्षित जमा करा दिया। आनंद साहु के इस सराहनीय कार्य की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि सच्चाई और ईमानदारी आज भी जिंदा है। सिटी प्रेस क्लब सहित सामाजिक संगठनों, पत्रकार साथियों एवं नगरवासियों ने आनंद साहु को उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।












