साउथ मलाका चौहरे हत्याकांड का खाकी ने किया खुलासा

साउथ मलाका चौहरे हत्याकांड का खाकी ने किया खुलासा, बेटे ही निकला कातिल, दोस्तों संग परिवार का किया कत्ल, लेने देने के बांटवारे में खुद भी मारा गया
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज
संगमनगरी प्रयागराज के साउथ मलाका में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि मृतक अभिषेक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले अपने पिता, मां और बहन की हत्या की थी। इसके बाद वारदात में शामिल साथियों ने ही अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया, जिससे इस हत्याकांड में कुल चार लोगों की जान गई।

पुलिस के अनुसार, मामले में सनी गुप्ता की भूमिका प्रमुख रूप से सामने आई है। आरोप है कि उसने अभिषेक के साथ मिलकर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। बाद में आपसी विवाद और साजिश के तहत अभिषेक की भी हत्या कर दी गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की पीली धातु बरामद हुई है। पुलिस का मानना है कि वारदात के पीछे संपत्ति और कीमती सामान हासिल करने का लालच प्रमुख वजह हो सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें