पिसावा में गरजी किसान पंचायत, सैकड़ों किसानों ने थामा हलधर यूनियन का दामन

पिसावा में गरजी किसान पंचायत, सैकड़ों किसानों ने थामा हलधर यूनियन का दामन

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जनपद अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर गांव में भारतीय हलधर किसान यूनियन के तत्वावधान में एक विशाल किसान पंचायत का सफल आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और संगठन की नीतियों एवं किसान हितों के संकल्पों से प्रेरित होकर यूनियन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र सोलंकी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों के मान-सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगा और किसी भी स्तर पर किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय, प्रदेश, ब्रज क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मंडल एवं विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों का अलीगढ़ की टीम द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। पंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और किसानों को संगठित रहने का आह्वान किया। पंचायत के दौरान किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मौके पर संबंधित अधिकारियों को बुलाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया तथा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो संगठन बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रणजीत चौधरी एवं उनकी टीम ने पंचायत में पहुंचे सभी पदाधिकारियों और किसानों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें