जनपद एटा के थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 476/2025
धारा – 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं धारा – 3/4 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक पुत्र मंगेश गिरि, निवासी अहीर टोला, थाना जसवंत नगर, जनपद इटावा बताया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।












