जिला सहारनपुर मे श्रमिक आरोग्य मेले का शुभारंभ, 147 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच; हीट वेव से बचाव के बताए उपाय

जिला सहारनपुर मे श्रमिक आरोग्य मेले का शुभारंभ, 147 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच; हीट वेव से बचाव के बताए उपाय

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर सहारनपुर क्षेत्र

सहारनपुर। जनपद में 28 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित श्रमिक आरोग्य मेलों की शुरुआत मंगलवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शिवपुरी स्थित इंडियन हर्ब्स फैक्ट्री में फीता काटकर की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की बेहतर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां उन्हें विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। शिवपुरी में आयोजित प्रथम शिविर में कुल 147 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 27 श्रमिकों में चर्म रोग, 68 में शुगर (जिनमें 5 पॉजिटिव पाए गए) और 125 श्रमिकों में आंखों से संबंधित समस्याएं सामने आईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिकों को बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र हीट वेव से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए। श्रमिकों को अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के व ढीले कपड़े पहनने, तेज धूप से बचने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मई तक जनपद के सभी ब्लॉकों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे,  ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ मिल सके। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर दवाओं की गुणवत्ता भी परखी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें