ईएसआईसी की स्प्री-2025 योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, नियोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर : बिना पेनल्टी कराएं पंजीकरण

ईएसआईसी की स्प्री-2025 योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, नियोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर : बिना पेनल्टी कराएं पंजीकरण

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 10 दिसंबर। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के तहत जुलाई 2025 में शुरू की गई स्प्री-2025 (नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने की योजना) अब अपने अंतिम चरण में है। 31 दिसंबर 2025 तक नियोक्ताओं को बिना किसी पेनल्टी, ब्याज या पूर्व देय अंशदान के पंजीकरण का यह सुनहरा अवसर उपलब्ध है। इस योजना का उद्देश्य उन प्रतिष्ठानों और कर्मचारियों को पंजीकृत करना है जो अब तक ईएसआईसी के दायरे में नहीं आए थे। योजना के तहत नियोक्ता अपने प्रतिष्ठान और पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण ईएसआईसी पोर्टल और श्रम सुविधा पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। पंजीकरण के साथ ही कर्मचारी का ईएसआई कार्ड तुरंत जारी कर दिया जाता है।

किस-किस संस्थान को मिलेगा लाभ

योजना के दायरे में आने वाले संस्थान :
कारखानों के ठेकेदार, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल/नर्सिंग होम, शैक्षणिक संस्थान, राइस मिल, कोल्ड स्टोरेज, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, ईंट भट्टे, पोल्ट्री फार्म, रेलवे ठेकेदार तथा सभी सरकारी विभागों के ठेकेदार। ऐसे अनेक संस्थानों में 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले हजारों कर्मचारी अभी भी पंजीकृत नहीं हैं।

उप-क्षेत्रीय कार्यालय करनाल : 4 लाख से अधिक कार्डधारक

ईएसआई कॉरपोरेशन उप-क्षेत्रीय कार्यालय करनाल के संयुक्त निदेशक (प्रभारी) हरिओम प्रकाश ने बताया कि करनाल कार्यालय के अंतर्गत 7 जिलों—पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला—में लगभग चार लाख ईएसआई कार्डधारक हैं। उन्होंने बताया कि ईएसआई कार्ड बनने पर कर्मचारी वेतन का 0.75% तथा नियोक्ता 3.25% अंशदान के रूप में जमा करवाते हैं।

अगले वर्ष से सख्ती : सर्वे में बिना पंजीकृत पाए गए प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

संयुक्त निदेशक हरिओम प्रकाश ने स्पष्ट कहा कि —
“नव वर्ष 2026 में औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई प्रतिष्ठान ईएसआईसी में पंजीकृत नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”उन्होंने बताया कि कई उद्योगपतियों, ट्रेड यूनियनों, राइस मिल मालिकों और कंपनी प्रबंधकों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं।
जिला शिक्षा अधिकारियों को भी निजी स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों के पंजीकरण हेतु पत्र भेजे गए हैं।

कर्मचारियों को बड़े लाभ : कैशलेस इलाज से लेकर पेंशन तक

स्प्री-2025 के तहत पंजीकृत कर्मचारियों और उनके आश्रितों को मिलेंगे ये लाभ—

ईएसआई डिस्पेंसरी व अस्पतालों में कैशलेस इलाज

बीमारी, मातृत्व व अपंगता लाभ

दुर्घटना की स्थिति में पेंशन और आश्रित लाभ

सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों से उपचार की सुविधा

नियोक्ताओं के लिए विशेष अवसर

योजना के अनुसार—

10 या अधिक कर्मचारियों वाले अपंजीकृत प्रतिष्ठान बिना डर के पंजीकरण करा सकते हैं पूर्व अवधि का कोई अंशदान देय नहीं होगा पंजीकरण की तिथि वही मानी जाएगी, जो नियोक्ता घोषित करेगा पहले से पंजीकृत नियोक्ता अपने छूटे हुए पात्र कर्मचारियों को भी बिना पेनल्टी जोड़ सकते हैं

हरिओम प्रकाश ने कहा—
“यह सभी नियोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है। 31 दिसंबर 2025 से पहले पंजीकरण अवश्य करवा लें, अन्यथा बाद में भारी पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया