लिफ्ट कैनाल निकलवाने को ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

लिफ्ट कैनाल निकलवाने को ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

संवाददाता अनिल कुशवाहा टहरौली ( झांसी ) पारीछा से टहरौली लिफ्ट कैनाल की मांग हेतु उजयान एवं टहरौली के एक दर्जन लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी टहरौली को दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तहसील क्षेत्र की लगभग 99% आबादी कृषि पर निर्भर है। लेकिन सिंचाई के अभाव में केवल नाम मात्र की खेती हो पाती है। पूरे साल मेहनत करने के बाद किसान के हाथ में बमुश्किल मजदूरी ही हाथ लगती है। ऐसे में जब तक तहसील क्षेत्र के शेष असिंचित ग्रामों को सिंचाई हेतु पानी नहीं मिलता है तब तक प्रधानमंत्री का किसानों की आय दोगुना करने की बात पूरी नहीं हो पायेगी। खेती के लिये सबसे आवश्यक तत्व पानी है इसलिये सबसे पहले उन्हें पानी चाहिये जो पारीछा लिफ्ट केनाल से उन्हें मिल सकता है।

किसानों ने कहा कि केंन बेतवा लिंक परियोजना में भी टहरौली क्षेत्र को जोड़ा जाना चाहिये। करीब 60 ग्रामों हेतु मांग की इस योजना से करीब डेढ़ लाख आबादी लाभान्वित होगी। तहसील टहरौली क्षेत्र के असिंचित ग्रामों से भी पारीछा टहरौली लिफ्ट कैनाल की लगातार मांग की जा रही है। ज्ञापन पर राजपाल सिंह बुन्देला उजयान, राकेश प्रताप सिंह, डॉ अनंत शर्मा पुजारी, संजीव कंथरिया, इमरान खान रानू, देशराज रायकवार, देवेन्द्र अहिरवार आदि के हस्ताक्षर थे।

ये भी पढ़ें राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें