मप्र सरकार जल्द ही लोक परिवहन बस सेवा शुरू कर रही है।

मप्र सरकार जल्द ही लोक परिवहन बस सेवा शुरू कर रही है। 

संवाददाता संतोष यादव।

मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा शुरू करने जा रही हैं, प्रदेश सरकार के इस निर्णय से की जनता को जहाँ बस ऑपरेटरों की मनमानी से छुटकारा मिलेगा लोक परिवहन सेवा के माध्यम से सरकार आधुनिक और सुरक्षित बसों के संचालन पर जोर दे रही है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस सेवा के जरिये टिकट बुकिंग से लेकर समय सारणी तक, हर चीज व्यवस्थित और जवाबदेह होगी। वहीं कम किराये में बेहतर और सुरक्षित यात्रा का लाभ भी मिल सकेगा. लेकिन अब बस माफ़िया के पेट में दर्द शुरू हो गया है. यही कारण है कि प्रदेश सरकार की इस जनहित सेवा के विरोध में बस ऑपरेटर मनमानी पर उतर आए हैं. सरकार की इस योजना से आमजन को बहूत सुविधा मिलने वाली है। निर्धारित समय से इन बसों का अप डाउन रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें