निगम द्वारा अंडा गली से दुकानों के बाहर तक किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई

निगम द्वारा अंडा गली से दुकानों के बाहर तक किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

नगर निगम अतिक्रमण गैंग द्वारा ढाबा रोड स्थित अंडा गली से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही गली में सफाई व्यवस्था एवं आवागमन को सुगम बनाने के क्रम में की गई
क्षेत्र के सफाई दरोगा द्वारा सूचित किया गया था कि अंडा गली में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान बाहर रोड तक रखा हुआ है जिसके कारण गली में सफाई एवं कचरा कलेक्शन हेतु ठेला गाड़ी भी नहीं पहुंच पाती है जिसे सफाई कार्य भी बाधित होता है एवं आवागमन भी अवरुद्ध होता है जिसके क्रम में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई साथ ही दुकानदारों को भी समझाइश दी गई कि दुकानों के अंदर ही अपना व्यापार व्यवसाय संचालित करें रोड तक सामान ना रखें अन्यथा सामान जप्त करने के साथ-साथ जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें