सिहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के लिए शिप्रा जल ही मिले: महाकाल वरिष्ठ पुजारी श्री रमन त्रिवेदी।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिप्रा का जल ही पर्याप्त किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से दिल्ली में मुलाकात के दौरान पुजारी श्री रमन त्रिवेदी ने कही। वही डॉक्टर यादव ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आने वाले करोड़ों श्रद्धालु शिप्रा जल में ही स्नान करेंगे। डॉ यादव के दिल्ली में उनके नए निवास 14 अशोक रोड, पर पुजारी श्री त्रिवेदी ने उन्हें पुष्पमाला रुद्राक्ष माला और महाकालेश्वर का दुपट्टा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा शासन प्रशासन 2028 मैं होने वाले सिहस्थ की तैयारी को लेकर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देगी ।












