महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बरसात में खुली पोल

महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बरसात में खुली पोल , लाखों खर्च की छत से टपका पानी, यात्रियों को पड़ा भीगना 

अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निर्माण की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। डिपार्चर गेट डी-1 और डी-2 के सामने की छत से बरसात के दौरान पानी झरने की तरह टपकने लगा।

लाखों रुपए खर्च कर बनाई गई यह छत पहली ही बरसात में फव्वारे में बदल गई। परिणामस्वरूप प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही भीगना पड़ा।

शहरवासियों का कहना है कि अयोध्या के विकास के नाम पर चल रही परियोजनाओं में लगातार ऐसी खामियां उजागर हो रही हैं। कार्यदायी संस्थाओं पर आरोप है कि गुणवत्ता से समझौता कर घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे जनता की सुविधा के बजाय ठेकेदारों और अधिकारियों की जेबें भरती रही।

लोगों का मानना है कि यदि यही हाल रहा तो अयोध्या की छवि और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की उम्मीदों को गहरी ठेस पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर हाईटेक होगी गड़वारा भरत मिलाप मेले की लाइटिंग व्यवस्था

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें