पति ने पत्नी को प्रेमी संग किया विदा, 6 माह बाद टूटा रिश्ता , अमेठी में अजब प्रेम की गजब दास्तां
अमेठी। जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां विवाह के महज़ छह महीने बाद ही पति-पत्नी का रिश्ता टूट गया। दरअसल, शिवशंकर नाम के युवक की शादी करीब छह माह पहले उमा से हुई थी। शादी के बाद भी उमा अपने पुराने प्रेमी को नहीं भुला पा रही थी।
शिवशंकर ने पत्नी को समझाने-बुझाने का पूरा प्रयास किया, मगर उमा अपने प्रेम संबंध से पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। हालात बिगड़ने लगे तो पति को डर सताने लगा कि कहीं मामला विवाद या हिंसा का रूप न ले ले।
पति बना ‘पंडित’, प्रेमी से ही कराई शादी
आख़िरकार आपसी सहमति के बाद शिवशंकर ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पत्नी उमा को उसके प्रेमी के साथ ही विदा कर दिया। बताया जाता है कि यह विवाह औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के एक मंदिर में सम्पन्न हुआ। यहां बाकायदा वरमाला पहनाई गई, सिंदूर डलवाया गया और सामाजिक मान्यता के साथ दोनों को पति-पत्नी का दर्जा दिया गया।
गाँव-समाज में यह अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर बरसात में खुली पोल












