अवध हॉस्पिटल मानिकपुर पर लापरवाही का आरोप, इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत

अवध हॉस्पिटल मानिकपुर पर लापरवाही का आरोप, इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत

प्रतापगढ़। जिले के मानिकपुर स्थित अवध हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगे हैं। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिलीकिया खुरुहजी निवासी विजय गौतम ने आरोप लगाया है कि उनकी गर्भवती बहन की मौत इलाज में लापरवाही के चलते हुई है।

पीड़ित भाई का कहना है कि डॉक्टरों ने जानबूझकर गलत इंजेक्शन और दवाई दी, जिसके कारण उनकी बहन की जान चली गई। परिजनों ने इस पूरे मामले में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ और उपजिलाधिकारी कुंडा को शिकायत पत्र देकर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विजय गौतम का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही जांच शुरू की गई। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो पूरा परिवार डीएम कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेगा। पीड़ित ने स्पष्ट कहा कि इस स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें पति ने पत्नी को प्रेमी संग किया विदा, 6 माह बाद टूटा रिश्ता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें