साधु का वेश बनाकर 10 साल से छिपा गैंगस्टर, मैनपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

साधु का वेश बनाकर 10 साल से छिपा गैंगस्टर, मैनपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी में पुलिस ने एक ऐसे गैंगस्टर को धरदबोचा, जो पिछले 10 वर्षों से साधु बनकर अपनी असल पहचान छिपा रहा था। गिरफ्तार आरोपी भूदेव सिंह कुख्यात छविराम गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भूदेव सिंह दन्नाहार थाना क्षेत्र के गाँव रठेरा का रहने वाला है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के दौरान खुलासा हुआ कि वह पिछले कई वर्षों से गाँव नगला कौडर में साधु का भेष धारण कर रह रहा था, जिससे किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगला कौडर में दबिश दी और भूदेव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं तथा वह क्षेत्र में सक्रिय अपराधी माना जाता था।

पुलिस उससे पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और उसकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal