मैनपुरी पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 55 लाख की नशे की खेप की नष्ट, 164 किलो से अधिक मादक पदार्थ भट्टी में जलाए

मैनपुरी पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 55 लाख की नशे की खेप की नष्ट, 164 किलो से अधिक मादक पदार्थ भट्टी में जलाए

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर संचालित ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत गुरुवार को जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों का विधिवत निस्तारण किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।
कड़ी निगरानी में हुआ विनष्टीकरण
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में थाना बेवर और थाना बरनाहल में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 22 विभिन्न मामलों से संबंधित मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। पुलिस ने कुल 164.571 किलोग्राम नशीले पदार्थ—गांजा, चरस और डायजापाम—को गडेरी ज्योति रोड स्थित ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्रा. लि. के प्लांट में ले जाकर भस्मक भट्टी में डालकर जलाया। यह पूरी प्रक्रिया जनपदीय डीडीसी कमेटी और उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
थानावार विवरण
पुलिस के अनुसार सबसे अधिक मात्रा थाना बेवर से बरामद हुई, जहां 162.6 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। वहीं थाना बरनाहल से संबंधित 1.971 किलोग्राम नशीले पदार्थों का भी विनष्टीकरण किया गया।
अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी (नगर) सहित संबंधित थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है और आगे भी जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर प्रभावी चोट माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें