दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर,फर्रुखाबाद क्षेत्र 
फर्रुखाबाद, चिलसिरा रोड स्थित सब्जी मंडी टाउन हॉल के नीचे सोमवार रात जूते-चप्पल की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगों की नजदीक जाने की हिम्मत नहीं हुई और देखते ही देखते पूरी दुकान चपेट में आ गई।दुकान मालिक सोहन शाक्य उर्फ दीपक रोज की तरह देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान एक राहगीर ने दुकान से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में करीब 3 से 4 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।












