उमंग 2026 में मेधावी छात्रों व पत्रकारों का सम्मान, शिक्षा और पत्रकारिता के योगदान को मिली सराहना

उमंग 2026 में मेधावी छात्रों व पत्रकारों का सम्मान, शिक्षा और पत्रकारिता के योगदान को मिली सराहना

संवाददाता: करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। जनपद के लक्ष्मणपुर ब्लॉक अंतर्गत जेठवारा स्थित माता रानी गुरुकुलम संस्थान में वार्षिकोत्सव एवं मेधा सम्मान समारोह ‘उमंग 2026’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले स्थानीय पत्रकारों को भी ‘अंग वस्त्र’ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं और मेधावी छात्र देश का भविष्य। दोनों का सम्मान करना संस्था की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।”

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है तथा खेलकूद के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के प्रबंधक डॉ. पुनीत मिश्रा ने सभी अतिथियों, पत्रकारों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह आयोजन शिक्षा और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन का प्रतीक बनकर सामने आया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़।ओलंपियाड विजेताओं का हुआ सम्मान, मेधावियों को मिले आकर्षक पुरस्कार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें