पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में पुलिस आयुक्त महोदय श्री जे० रविन्द्र गौड़ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केन्द्र एवं पिंक बूथ की कार्यप्रणाली पर, संवाद -समीक्षा गोष्ठी आयोजित

पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में पुलिस आयुक्त महोदय श्री जे० रविन्द्र गौड़ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केन्द्र एवं पिंक बूथ की कार्यप्रणाली पर, संवाद -समीक्षा गोष्ठी आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

आज दिनांक 24.06.2026 को पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में पुलिस आयुक्त महोदय श्री जे० रविन्द्र गौड़ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केन्द्र एवं पिंक वृध के संचालन, कार्यप्रणाली तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध, समस्त पिंक बूथ प्रभारी, मिशन शक्ति प्रभारी एवं परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समीक्षा गोष्ठी के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में कमिश्नरेट गाजियाचाद में कुल 24 मिशन शक्ति केन्द्र एवं 20 पिंक बुथ संचालित हैं, जो महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, परामर्श, सहायता एवं जागरूकता संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।इन केन्द्रों एवं बुथों के माध्यम से महिला उत्पीड़न, घरेलु हिंसा, साइबर अपराध, बालिका सुरक्षा तथा विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं पिंक बूथों की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पिंक बूथों पर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण पर विशेष बल दिया। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, परामर्श सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए। इसके अतिरिक्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस आयुक्त महोदय श्री जे० रविन्द्र गौड़ ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सभी संबंधित इकाइयों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने होंगे। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा जागरूकता, परेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के संबंध में त्वरित कार्रवाई करने पर भी विशेष बल दिया। गोष्ठी में मिशन शक्ति केन्द्र एवं पिंक बूध के प्रभारी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा विभिन्न चुनौतियों एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। भविष्य की कार्ययोजना, आयोजित गोष्ठी के दौरान महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु Women Volunteer Force (महिला स्वयंसेवी बल) के गठन का निर्णय लिया गया। Women Volunteer Force एक पूर्णतः स्वयंसेवी व्यवस्था होगी, जिसके अंतर्गत समाज की जागरूक एवं इच्छुक महिलाएं मिशन शक्ति केन्द्र एवं पिंक बूथ की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेंगी। इसका गठन प्रत्येक थाना स्तर पर किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता, सहायता तथा सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों को जनसहभागिता के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाना है। आगामी दिनों में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों के पुनः खुलने के दृष्टिगत छात्राओं की सुरक्षा एवं महिला अपराधों की रोकथाम हेतु एण्टी रोमियो स्क्वॉड को अधिक सक्रिय किया जाएगा। बिद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास नियमित गश्त, सघन चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी, जिससे छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। गोष्ठी का समापन महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रतिवद्धता को दोहराते हुए किया गया तथा सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिक्षित करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें