सीडीओ की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद की मासिक समीक्षा बैठक आहूत

सीडीओ की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद की मासिक समीक्षा बैठक आहूत

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

निपुण विद्यालय आंकलन का उद्देश्य गलती को दूर कर सुधार को बेहतर करना है: सीडीओ, अभिनव गोपाल संघर्षशील विद्यालयों पर दिया जाये विशेष ध्यान: मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल दिनांक: 30.04.2026गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक माह अप्रैल का आयोजन किया गया। सबसे पहले मार्च माह की समीक्षा बैठक के बिंदुओ पर अब तक हुई प्रगति को पटल पर रखा गया। कहा कि निपुण विद्यालय आंकलन का उद्देश्य गलती को दूर कर सुधार को बेहतर करना है। इसमें रैंकिंग का कोई तात्पर्य नहीं है। जनपद में शैक्षिक गुणवत्ता के सुधार के लिए निपुण सेल का सहयोग लिया जाए। डीसी एमआईएस और निपुण टीम मिलकर मॉनिटरिंग डेशबोर्ड बनाएं। निपुण विद्यालय आकलन के परिणामों की पिछले 3 वर्षों की तुलना करें। निरंतर अच्छा करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया जाए। एसआरजी प्री समर पीटीएम की योजना बनाएं।  आरटीई की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने 10—10 विद्यालयों के प्रिंसिपल की बैठक बुलाने के लिए निर्देशित किया। 01 अप्रैल से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हो गई है, अभी 9000 बच्चों के एडमिशन हुए हैं। अभी 18000 बच्चों का गैप है, उसे ब्लॉक वाइस बांटकर गैप को पूरा करें। इसके लिए बीएसए कार्य करें। बाल वाटिका में 3 से 5 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें।  सभी शिक्षक 6 प्लस आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं।सीडीओ महोदय ने कहा कि अब जनपद के 100% विद्यालय संपर्क टीवी से आच्छादित हो गए हैं। अतः शिक्षक संपर्क टीवी से शिक्षण कराएं, डाटा को नियमित रूप से सिंक कराएं। चिंपल ऐप का अभी केवल 97% डाउनलोड हुआ है।  इसे 100% किया जाए, शिक्षक बच्चों को कार्य जरूर असाइन करें। चिंपल ऐप से कक्षा 1, 2 के अभिभावको को अधिक से अधिक जोड़े, खंड शिक्षा अधिकारी अपनी शिक्षक बैठक में चिंपल उपयोग बढ़ाने के लिए शिक्षको को प्रेरित करें।सभी एआरपी द्वारा अपने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में वीकली असेसमेंट ट्रैकर और निपुन प्लस ऐप्स से आकलन के अंतर को दूर करें।  मई माह में शत प्रतिशत बच्चों का निपुण आकलन करें। अप्रैल में मेगा पीटीएम को करने और पीटीएम को सफल बनाने के लिए एआरपी, एसआरजी, डीसी मिलकर योजना बनाएं और उसे क्रियान्वित करें। डीटीएफ़/ बीटीएफ के निरीक्षण मार्च में पूरा हुआ है, अप्रैल में भी पूरा किया जाए। संघर्षशील स्कूलों पर अधिक ध्यान दें।  बैठक में डायट उपप्राचार्य ज्योति दीक्षित, बीएसए ओ. पी. यादव, AAO विकास बघेल, डीसी माध्यमिक पवन भाटी सभी खंड शिक्षा अधिकारी ममता भारती, कविता चौहान, सर्वेश कुमार, जमुना प्रसाद, सभी सीडीपीओ, डीसी रुचि त्यागी, डॉ. राकेश, विश्वास गौतम, अनुभव गुप्ता, कशिश त्यागी, एसआरजी देवांकुर, विनीता त्यागी जनपद के सभी ब्लॉक से समस्त एआरपी, चिंपल ऐप, सेंटर स्क्वायर फाऊंडेशन, संपर्क फाउंडेशन से सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया