मुख्तार के शूटर शौएब की दिनदहाड़े हत्या: कार पर बरसीं 25+ गोलियां, बाइक सवार हमलावर फरार
संवाददाता महेश शुक्ला
बाराबंकी, अयोध्या मंडल | 13 फरवरी 2026 बाराबंकी में शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात में माफिया मुख्तार अंसारी के कथित शूटर शौएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था, तभी हाईवे से करीब 100 मीटर आगे दो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने 25 से ज्यादा गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से शौएब संभल नहीं सका और कार में ही गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की ओर फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शौएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ के पास हुई। कार पर जगह-जगह गोलियों के निशान मिले हैं।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित गैंग एंगल की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए घुइसरनाथ धाम का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरिक्षण












