भाईदूज एवं दीपोत्सव पर्व के शुभ अवसर पर,नगर पंचायत अध्यक्षा ने नगर विकास में योगदान के लिए पत्रकारों एवं कर्मचारियों का व्यक्त किया आभार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता बाजार नगर पंचायत में भाई दूज एवं दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में, नगर पंचायत मांधाता बाजार की अध्यक्षा श्रीमती इन्द्रकली पटेल एवं प्रतिनिधि बादल पटेल ने नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों और पत्रकारों को भाई दूज एवं दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर, अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल ने एक समारोह का आयोजन किया और नगर के विकास में सभी के योगदान की सराहना की। इसके अलावा आपको बताते चलें कि
अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल ने इस अवसर पर कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कर्मचारियों का कठिन परिश्रम और लगन सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने विशेष रूप से समस्त कर्मचारीयों एवं सफाईकर्मियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बिना एक स्वच्छ वातावरण की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और नगर की गतिविधियों को सही तरीके से जनता तक पहुँचाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने पत्रकारों को उनके निष्पक्ष और मेहनती काम के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में, अध्यक्षा श्रीमती इन्द्रकली पटेल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि बादल पटेल ने सभी कर्मचारियों को उपहार भी वितरित किए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस रोशनी के त्योहार को अपने परिवार के साथ मिलकर खुशी और सौहार्द के साथ मनाएं। इसके साथ ही
अध्यक्ष प्रतिनिधि का यह कदम नगर पंचायत के कर्मचारियों और पत्रकारों के बीच सद्भावना और उत्साह को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें जनपद एटा के ग्राम बिजैदेपुर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया












