बिजनौर: मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा को मारी गोली, सिर भी कुचला

मामी से इश्क में मामा बना रोड़ा, प्रेमी ने साथियों संग कर दी हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के गैर मर्द से अवैध संबंधों की कीमत उसके पति को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मृतक की पत्नी अमरीन के अपने रिश्ते के भांजे मेहरबान से नाजायज संबंध थे, जो उसके पति फारुख की मौत की वजह बन गए।

जानकारी के मुताबिक, अमरीन और मेहरबान के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। फारुख इस रिश्ते के आड़े आ रहा था, इसलिए मेहरबान ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। मेहरबान ने अपने साथियों उमर और अन्य के साथ मिलकर फारुख की हत्या कर दी।

हत्या की साजिश के तहत आरोपी फारुख को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए। वहां मेहरबान ने पहले तमंचे से गोली चलाई, जो फारुख के हाथ को छूकर निकल गई। इसके बाद उमर ने तमंचा लेकर दो गोलियां चलाईं, जो फारुख की पीठ में जा धंसीं। हत्या यहीं नहीं रुकी – फारुख के सिर को पत्थरों से कुचलकर निर्ममता से उसकी जान ले ली गई।

पुलिस ने जब अमरीन से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हो गया। मुख्य आरोपी मेहरबान सहित सभी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें आंख में मिर्च झोंककर मोबाइल दुकानदार से 65 हजार की लूट, वारदात CCTV में कैद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें