प्रतापगढ़: बाघराय में 10 दिन से लापता महिला का सुराग नहीं, पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

प्रतापगढ़: बाघराय में 10 दिन से लापता महिला का सुराग नहीं, पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता: बृजेंद्र कुमार शर्मा |

कुंडा (प्रतापगढ़): जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र में एक महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। उमरी कोटिला गांव निवासी पूजा यादव (27) पिछले करीब 10 दिनों से लापता हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले को लेकर पीड़ित पति रंजीत कुमार यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

पति ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

पीड़ित पति रंजीत यादव का आरोप है कि घटना के बाद से बाघराय पुलिस का रवैया बेहद उदासीन रहा है। उनका कहना है कि करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से न तो उनसे कोई संपर्क किया गया और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है।

रंजीत यादव का कहना है कि पुलिस केवल जांच का दावा कर रही है, लेकिन अब तक उनकी पत्नी का कोई पता नहीं चल सका है। इससे परिवार की चिंता और बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें एटा संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें