एमडी के धंधे को लेकर चर्चा में रहने वाला पट्टी इलाका कुछ दिन से शांत होने के अब रानीगंज चर्चा में है।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ ।यहां रानीगंज पुलिस ने स्पेशल टीम की मदद से 18.43 ग्राम एमडी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी कार पुलिस ने सीज कर दी है मेथेम्फेटामाइन ड्रग (एमडी) के धंधे को लेकर पट्टी और आसपुर देवसरा इलाका लंबे समय से चर्चा में रहा है। रानीगंज इलाके में एमडी के धंधे ने जोर पकड़ लिया। नशे के धंधे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान में एसओ रानीगंज प्रभात कुमार सिंह, स्पेशल टीम प्रभारी अर्जुन सिंह ने शनिवार रात भागीपुर बनरहिया बाग के पास से कार सवार दो लोगों को रोककर चेक किया तो उनके पास से 18.43 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रानीगंज के ही गंभीरपुर निवासी मो. अनीस और मो. असलम बताए गए।
ये भी पढ़ें भानेपुर के सौरभ त्रिपाठी ने झोंकी पूरी ताकत, पट्टी प्रथम में चुनावी तापमान हाई












