शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त महेश यादव गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त महेश यादव गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा /प्रतापगढ 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना कोहंडौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त महेश यादव गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

फर्जी पहचान के सहारे अपराध करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 24.11.2025 को वादिनी निवासी ग्राम मौहरिया पूरब पट्टी, थाना कोहडौर, जनपद प्रतापगढ़ के साथ एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को अनिल सरोज बताकर विश्वास में लेकर शादी का झांसा दिया गया। अभियुक्त ने छलपूर्वक वादिनी का मोबाइल फोन, ₹25,000/- नगद एवं ₹8,200/- ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। बाद में अभियुक्त द्वारा फर्जी मृत्यु की सूचना देकर पुनः धन की मांग की गई । अभियुक्त का वास्तविक नाम महेश यादव पुत्र केशव राम यादव नि ग्राम रामपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी है । इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 318 (4)/319 (2) बीएनएस बनाम 01 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण/नेतृत्व में *थाना प्रभारी कोहंडौर श्री धनंजय राय मय हमराह उ0नि0 आरती पटेल, का0 प्रवेश यादव मय चालक हे0का0 राधाकृष्ण द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 318 (4)/319 (2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त महेश यादव पुत्र केशव राम यादव निवासी ग्राम रामपुर, थाना रामगंज, जनपद अमेठी उम्र लगभग 27 वर्ष को 01 अदद ओप्पो मोबाइल, 01 अदद फर्जी आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो CD-Dawn के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद ओप्पो मोबाइल, 01 अदद फर्जी आधार कार्ड की बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई । अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो CD-Dawn को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैं ही अपना नाम अनिल सरोज बताते हुए शादी का झांसा देकर के वादिनी से पैसा व उसका मोबाइल लिया था । पैसा तो मैनें खर्च कर दिया है पर उसका मोबाइल मेरे पास है । अभियुक्त से बरामद ओप्पो मोबाइल के बारे में बताया गया कि यह मोबाइल मैंने वादिनी से लिया था । मैं ऐसे ही भिन्न भिन्न नाम का आधार कार्ड रखता हूँ और भोले भाले लोगों से छल कपट करके पैसे ले लेता हूँ ।

तत्पश्चात अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसमें मुकदमा वादिनी को बिठाकर कोहंडौर बाजार लाया गया था, के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि वह वाहन हीरो CD-Dawn है । मैंने करीब तीन वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ से सेकेण्ड हैण्ड खरीदा था, जो अभी मेरे नाम से ट्रांसफर नहीं हुयी है । इसी वाहन का इस्तेमाल मैंने अपराध कार्य में किया था वह मोटरसाइकिल रामगंज बाजार जनपद अमेठी में खड़ी है । अभियुक्त की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

01. महेश यादव पुत्र केशव राम यादव निवासी ग्राम रामपुर, थाना रामगंज, जनपद अमेठी उम्र लगभग 27 वर्ष ।

पुलिस टीम का विवरण

थाना प्रभारी कोहंडौर श्री धनंजय राय मय हमराह उ0नि0 आरती पटेल, का0 प्रवेश यादव मय चालक हे0का0 राधाकृष्ण थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें एमडी के धंधे को लेकर चर्चा में रहने वाला पट्टी इलाका कुछ दिन से शांत होने के अब रानीगंज चर्चा में है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें