पुलिस ने सट्टेबाजी करते एक युवक को नगदी सहित किया गिरफ्तार

जसरथपुर पुलिस ने सट्टेबाजी करते एक युवक को नगदी सहित किया गिरफ्तार

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा। थाना जसरथपुर पुलिस को अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1150 रुपए नकद, एक डायरी और पेन बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजा पुत्र रियाज, निवासी ग्राम नदराला, थाना जसरथपुर, जनपद एटा है। आरोपी के खिलाफ थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार
  2. आरक्षी अमित चौधरी
  3. आरक्षी जगबीर

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ व सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें सहारनपुर में खुलेआम आटे का काला कारोबार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें