अमृतपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च: सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने संभाली कमान,लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर फर्रुखाबाद क्षेत्र
अमृतपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती के साथ सक्रियता बढ़ा दी है। क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने भारी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी के निर्देश पर सड़क पर उतरी पुलिस पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत अमृतपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
मुख्य बाजारों और चौराहों पर चेकिंग
सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में बढ़ा भरोसा,अचानक हुए इस पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह गश्त जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रहे।












