पुलिस की लापरवाही से चोर बेखौफ, एक माह में चौथी बड़ी चोरी से मचा हड़कंप

देहात कोतवाली पुलिस की लापरवाही से चोर बेखौफ, एक माह में चौथी बड़ी चोरी से मचा हड़कंप

संवादाता काव्यांश रावत  एटा:  कोतवाली देहात क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीते एक माह में चोरों ने चौथी बार बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला जीटी रोड स्थित प्रकाश धर्मकांटा के समीप का है, जहां चोरों ने अवागढ़ मोटर्स, क्लासिक मोटर्स और एक अन्य वर्कशॉप को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान पार कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों और तहरीर देने के बावजूद कोतवाली देहात पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है और वे पुलिस की निष्क्रियता से बेहद नाराज़ हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: राजा भैया की गरिमामयी उपस्थिति में सिविल बार एसोसिएशन कुंडा का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक बना

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया