सरसों चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 35 किलो सरसों बरामद

एटा पुलिस ने सरसों चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 35 किलो सरसों बरामद

संवादाता अमन अहमद  एटा, कोतवाली नगर — (अफसार हुसैन) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद एटा में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 35 किलो सरसों की चोरी में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र इकबाल अहमद निवासी मारहरा दरवाजा, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई सरसों बरामद की है। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक लोकेश कुमार, कांस्टेबल अजीत सिंह और मेहताब शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें पुलिस की लापरवाही से चोर बेखौफ, एक माह में चौथी बड़ी चोरी से मचा हड़कंप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया