प्रतापगढ़ महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
जिला संवाददाता अमित शुक्ला. महेशगंज थानाक्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तर बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार विनोद कुमार गौतम उम्र 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम खेलावन निवासी हुलासगढ़ की मौत हो गयी। विनोद घर से कुछ सामान लेने महेशगंज बाजार जा रहा था की पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया।आसपास के लोगो ने 108 एबुलेंस से कुंडा सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे राहुल कुमार, विकास कुमार, सेजल है। टक्कर मारने वाला महेवा मलकिया का बताया जा रहा है
थाना अध्यक्ष राधे बाबू ने बताया की पीएम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें रंगों में घुला देश, गांव-गांव गूंजा फगुआ का सुर












