प्रतापगढ कुंडा बिधायक राजा भैया ने पूर्व ग्राम प्रधान माधुरी सिंह के निधन पर जताया शोक, परिवार को बंधाया ढांढस,
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
बाबागंज क्षेत्र के रायगढ़ ग्राम पंचायत की पूर्व ग्राम प्रधान माधुरी सिंह, जो जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंवर मुन्नू सिंह की पत्नी थीं,उनका हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया। इस दौरान जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया क्षेत्र से बाहर थे रविवार को राजा भइया रायगढ़ स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने कुंवर मुन्नू सिंह और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। राजा भइया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।इस दुखद अवसर पर क्षेत्रीय नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में माधुरी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान माधुरी सिंह के समाज के प्रति योगदान को याद किया शोकसभा में मौजूद लोगों ने कहा कि माधुरी सिंह ने ग्राम प्रधान के रूप में जो कार्य किए, वे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। स्थानीय लोगों ने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने माधुरी सिंह के समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा क्षेत्र की स्मृतियों में जीवित रहेगा। शोकसभा के दौरान उपस्थित लोगों ने माधुरी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाने के साथ एकजुटता का संदेश दिया।












