प्रतापगढ़ कुंडा पुलिस की सराहनीय कार्य सुसाइड करने जा रही महिला को बचाया
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
महिला को बचाकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में सतत गश्त एवं सतर्क पुलिसिंग के क्रम में थाना कुण्ड़ा पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए एक महिला की जान बचाई गई। दिनांक 16.03.2026को समय लगभग 21:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से थाना कुण्ड़ा क्षेत्रातंर्गत बाबूगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई है। सूचना मिलते ही थाना कुण्डा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी दिखाते हुए ट्रेन आने से पहले ही महिला को सुरक्षित बचा लिया।पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम सुषमा देवी उम्र लगभग 48 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामकुमार निवासी ग्राम लोधीपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ बताया। जानकारी में आया कि महिला के पति का लगभग एक वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। महिला के एक पुत्र (उम्र 16 वर्ष) तथा एक पुत्री (उम्र 17 वर्ष) हैं। पुलिस द्वारा तत्काल ग्राम प्रधान से संपर्क कर महिला के परिजनों को सूचना दी गई तथा महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य से एक बड़ी अनहोनी टल गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। पुलिस टीमउ0नि0 श्री गोबिंद सिंह चौहान का0 उमाशंकर भारती का0 जितेन्द्र यादव
म0का0 दुर्गा देवी












