प्रतापगढ़।ओलंपियाड विजेताओं का हुआ सम्मान, मेधावियों को मिले आकर्षक पुरस्कार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। के कोहंडौर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कॉग्निटिव क्लासेस द्वारा आयोजित कॉग्निटिव।। विजयोत्सव (ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह) रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मंगलम गेस्ट हाउस में किया गया, जहां ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि धवल द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अंकित कुमार तिवारी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करना और अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना है।।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अदिति मिश्रा को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे आयुष यादव को स्मार्टफोन प्रदान किया गया, जबकि तृतीय स्थान हासिल करने वाली वैष्णवी तिवारी को 11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। चतुर्थ स्थान पर पारुल तिवारी को 5100 रुपये और पंचम स्थान पर राज पाल को 3100 रुपये की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को घड़ी, मेडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में गुंजन तिवारी, राजेश द्विवेदी, मो. कामिल, गौरव पाठक, इसरार सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।
अंत में संस्था की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस तरह के प्रेरणादायक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।।












