जनपद में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर प्रतापगढ़ प्रेस क्लब ने बड़ा कदम उठाया है।।

जनपद में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर प्रतापगढ़ प्रेस क्लब ने बड़ा कदम उठाया है।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सैकड़ों सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों को वापस लेने की प्रमुख मांग की गई है।। क्लब अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेशभर में पत्रकारों का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न बढ़ रहा है और पुलिस स्तर पर सुनवाई भी नहीं हो रही। पत्रकारों के भूमि विवादों का शीघ्र निस्तारण, खबर संकलन के दौरान वाहनों का चालान न करने और फर्जी पत्रकारों की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई गई।। इसके साथ ही गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राशन कार्ड व आयुष्मान योजना जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने की भी मांग की गई। जिला मुख्यालय पर कार्यरत संवाददाताओं को यातायात विभाग द्वारा पहचान पत्र जारी करने की बात भी रखी गई।। क्लब ने अपने संस्थापक स्व. दिनेश सिंह के नाम पर नगर की एक सड़क का नामकरण करने की मांग भी की। ज्ञापन सौंपने के दौरान क्लब के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal